छत्तीसगढ़ में कई नक्सली गतिविधियों में सक्रीय रहे दो माओवादी अर्जुन सिंग और हरीराम कोर्राम को आज कोंडागांव पुलिस ने सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार किया है इनके ऊपर कैंम्प से हथियार लूटने और कई तरह की असामान्य गतिविधियों के तहत सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने का आरोप है।
माओवादी अर्जुन सिंग कोर्राम पिता जगदेव कोर्राम उर्म 26 नेडवाल जारपानीपारा थाना मर्दापाल, हरीराम कोर्राम पिता जगदेव कोर्राम उर्म 29 नेडवाल जारपानीपारा थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव के निवासी हैं जिन्हे आज सुबह हड़ेली के जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों को न्यायालय रिमांड में भेजा दिया गया है।