भोपाल। मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल लालजी टंडन 29 जुलाई को सुबह 11 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पहले 28 जुलाई को पटना से भोपाल आएंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ है। ये बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की कई हस्तियों समेत 49 लोगों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- ‘प्रिय प्रधानमंत्री, अपराधियों
बता दें कि राज्यपाल लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 में हुआ है। वे बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस साल राजनीति से संन्यास लिया था, उसी साल 2009 में लालजी टंडन लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए थे।
ये भी पढ़ें:नेता प्रतिपक्ष की धमकी, कहा- हमारे नंबर 1 और नंबर 2 के नेता ने आदेश दिया तो
केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति व फेरबदल किया है। इससे पहले मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। लालजी टंडन इसके पहले बिहार के राज्यपाल थे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर में 7 बार सांसद रहे रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/O5jqZ12wsHI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>