रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और लॉ स्टूडेंट रुपल विजय पांडेय ने सूबे का मान बढ़ाया है। भारतीय विद्या पीठ की लॉ स्टूडेंट्स का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के लीडरशिप कार्यक्रम में चयन हुआ था। इस कार्यक्रम में देशभर के 35 स्टूडेंट्स सलेक्शन हुआ था। इस दौरान लॉ के छात्र-छात्राओं ने दिल्ली मुंबई में राजनीति, समाजसेवा, वकालत और पत्रकारिता से जुड़ी हस्तियों से मुलाकात की।
देश की प्रतिष्ठित छात्र संसद संस्था के कुणाल शर्मा के जरिए इन छात्रों को ये मंच मिला। रूपल विजय पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस 10 दिवसीय राष्ट्रीय लीडरशिप कार्यक्रम की शुरूआत मुम्बई से हुई। यहां मुम्बई महानगर पालिका के महापौर, रिपब्लिकन न्यूज के अर्नब गोस्वामी, समाजसेवी अन्ना हजारे से मुलाकात हुई। इन हस्तियों से अलग अलग विषयों पर बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें : नक्सल मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक
दिल्ली में स्टूडेंट्स ने दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। उन्होंने युवाओ से सरकारी एवं प्रायवेट स्कूल के बारे में चर्चा की। उन्होंने सर्वोदय बाल विद्यालय के बारे में बताया कि कैसे ये सरकारी स्कूल बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में ही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म के दफ्तर में कार्यक्रम रखा गया था।
यहां रूपल पाण्डेय ने इस संस्था के संस्थापक से लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली में वोटिंग के प्रति जागरूकता, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों एवं राजनीतिक दबाव से परे वोटिंग की व्यवस्था जैसे मसलों पर इंटरव्यू लिया। इस दौरान इनकी एसिड अटैक पीडित लक्ष्मी अग्रवाल से भी उनकी मुलाकात ही।
यह भी पढ़ें : कलेक्शन एजेंट से 31 लाख की लूट ,पुलिस जुटी जांच में
इसी तरह कार्यक्रम के अगले चरण में स्टूडेंट्स ने पश्चिम जोन के आरएसएस प्रमुख सुरेश जैन, इंडिया टीवी के प्रसिद्ध एंकर रजत शर्मा से मुलाकात हुई। रजत शर्मा ने सभी से वन टू वन चर्चा की और उनके सवालों का जवाब दिया।
लीडरशिप कार्यक्रम के आखिरी दिन युवाओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर, केन्द्रीय मंत्री थावर सिंह गहलोत से मुलाकात की। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में भारतीय संसद में स्टूडेंट्स ने लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही के बारे में जाना, जानकारियां ली एवं भारतीय बजट पेश होने वाली सदन का भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय विद्यापीठ एवं डॉ मुकुन्द शारडा, डीन एण्ड प्रिंसपल, न्यू लॉ कॉलेज की अहम भूमिका थी।
वेब डेस्क, IBC24