पंद्रह दिनों से हड़ताल में बैठे शिक्षाकर्मियों को आज एक नया आदेश जारी किया गया है जिसके तहत हड़ताल से प्रभावित हुई पढ़ाई को एक्स्ट्रा क्लास के द्वारा पूरा किया जायेगा। राज्य सरकार ने शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के कारण स्कूलों में प्रभावित हुई पढ़ाई को पूरा कराने के लिए स्कूलों का समय बढ़ा दिया है। इस बारे में स्कूल शिक्षा के प्रमुख विकासशील ने यह आदेश जारी किया है.
ये भी पढ़े –शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर बनी दो कमेटी, 3 महीने के अंदर देगी रिपोर्ट
आदेश में लिखा है कि छात्रों को 15 दिन से जो पढ़ाई का नुकसान हुआ है उसे देखते हुए राज्य शासन ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षाएं अब सुबह 9.30 बजे से 4.30 बजे तक लगेंगी। इस डेढ़ घंटे के अधिक समय में दो पीरिएड ज्यादा क्लास लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शनिवार और छुट्टी के दिनों में भी अतिरिक्त पढ़ाई के लिए स्कूल लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े –विश्व मृदा दिवस ,किसान और मिटटी की महत्ता जानने का दिन
जिसे 7 दिसंबर से लागू करने कहा गया है। साथ ही इस आदेश में ये भी लिखा है कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए पढ़ाई दिसंबर तक पूरा किया जाए और फरवरी तक कोर्स पूरा करा लिया जाए. इस आदेश के तहत दो पाली में लगने वाले स्कूलों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।