पुलिसक​र्मियों पर हमलावरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों पर लगाया गया रासुका

पुलिसक​र्मियों पर हमलावरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों पर लगाया गया रासुका

पुलिसक​र्मियों पर हमलावरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपियों पर लगाया गया रासुका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 7, 2020 9:24 am IST

भोपाल। राजधानी में भीड़ हटाने गए पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां पांच आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाई गई है। मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ कबूतर के साथ नफीस कुरैशी, जावेद, मोहसिन और इनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर की महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉज़िटिव, परिजनों को भी किया गया ह…

बता दें कि सोमवार रात इस्लामनगर में भीड़ हटाने पहुंची पुलिस पर इन पांचों ने चाकू से हमला कर दिया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मामले में रासुका लगाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद पांचों के खिलाफ रासुका लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेल अधिकारियों से …

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों पर हमले की चौतरफा आलोचना हो रही है, अपनी सुरक्षा की चिंता न कर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठ रही थी। पुसिलकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत इस समय देश को सबसे ज्यादा है, ऐसे में लोग उनके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने फोन पर की पुलिसकर्मियों से चर्चा, जनता की…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com