मुजफ्फरनगर (उप्र), चार जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिला में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने नकदी लूटपाट की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।
थाना प्रभारी राधे श्याम यादव ने बताया कि शौकीन ने पुलिस को बताया कि वह उमेरपुर गांव से अपने दोस्त का 34,000 रुपया लेकर बघरा गांव जा रहा था, तभी तीन बदमाशों ने उसकी पिटाई की और नकदी छीन ली।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह सूचना गलत पायी गयी और रकम भी बरामद कर ली गयी।
भाषा सुरभि आशीष
आशीष