लखनऊ आग हादसा मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

लखनऊ आग हादसा मामले में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 11:30 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 11:30 PM IST

लखनऊ, 22 जून (भाषा) लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने के कारण झुलसने से 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में अलीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश अग्निक एवं आपात सेवा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत छह नामजद आरोपियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में अलीगंज के सेक्टर-डी के निवासी राम कृष्ण उपाध्याय (43), सीतापुर मार्ग क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62) और बालागंज इलाके के रहने वाले तुषार कृष्ण जायसवाल (31) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी इमारत के संयुक्त रूप से मालिक हैं। उन्होंने बताया कि आरोपों के मुताबिक इमारत को रिहायशी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली थी लेकिन गैर-कानूनी तरीके से वाणिज्यिक कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

अलीगंज के सहायक पुलिस आयुक्त शशि प्रकाश मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब