फतेहपुर में युवक की गला रेतकर हत्या

Ads

फतेहपुर में युवक की गला रेतकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 05:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

फतेहपुर (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के चकमीरपुर गांव के जंगल में बुधवार को एक युवक की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे चकमीरपुर गांव के जंगल से अभिषेक सिंह (22) का शव बरामद किया गया। धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या किए जाने का संदेह है।

उन्होंने बताया कि सुबह युवक के पिता सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर चकमीरपुर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएचओ ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

भाषा सं जफर मनीषा शोभना

शोभना