सतना पहुंचा शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी का पार्थिव देह, सीएम शिवराज अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Ads

सतना पहुंचा शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी का पार्थिव देह, सीएम शिवराज अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 04:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

सतना, मध्यप्रदेश। जम्मू कश्मीर मेंं सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी का पार्थिव शरीर सतना के पड़िया गांव पहुंच चुका है। उनका पार्थिव देह लखनऊ से मंगलवार शाम 6 बजे सतना के लिए रवाना हुआ था। आज राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

पढ़ें- शादी घर से नाबालिग को उठा ले गए थे आरोपी, 7 लोगों पर गैंगरेप का आरोप, पीड़ित के सुसाइड के बाद भी …

सोमवार को श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ में धीरेंद्र त्रिपाठी शहीद हो गए थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शहीद के अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़ें- हाथरस केस, राजीव भवन में यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी छत्तीसग.

सीएम के दौरे को देखते हुए पडिया-खैरा में भारी पुलिस बल तैनात है। सतना जिले में एक दिन पूर्व से ही कई जगह शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने लोगों ने कार्यक्रम किए। गांव में आज दोपहर 11 से 12 के बीच शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।