कोरोना के चलते इस साल भी नहीं मनाया जाएगा मथुरा का विशाल मुड़िया पूनों मेला

Ads

कोरोना के चलते इस साल भी नहीं मनाया जाएगा मथुरा का विशाल मुड़िया पूनों मेला

  •  
  • Publish Date - July 9, 2021 / 07:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मथुरा, नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के गोवर्धन कस्बे में हर साल आषाढ़ पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा के दिन लगने वाला मुड़िया पूनों मेला कोविड-19 महामारी के कारण इस साल भी आयोजित नहीं होगा।

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इस संबंध में गठित समिति के निर्णय की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया, ‘‘गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पिछले पांच दशक से आयोजित होने वाला ‘मुडिया पूनों’ मेला कोविड-19 महामारी के कारण इस साल भी आयोजित नहीं किया जा सकेगा।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण पिछले साल भी मेल का आयोजन नहीं हुआ था।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा