मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का काफिला अचानक पंहुचा किसानो के बीच

Ads

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का काफिला अचानक पंहुचा किसानो के बीच

  •  
  • Publish Date - December 1, 2017 / 07:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

प्रदेश में बढ़ते किसानो की आत्महत्या और धान  खरीदी में सही मूल्य न मिलने की बातो से पूरा प्रशासनिक अमला चिंता में है कि  कैसे किसानों के दर्द को कम किया जाये उसी के चलते  कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बालोद के प्रवास पर जाते जाते अपना काफिला अचानक  दुर्ग जिले के ग्राम अंडा के धान खरीदी केंद्र की ओर घुमा लिया वहाँ पहुंचकर उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से सीधे बात की और किसी तरह की उन्हें दिक्कत आ रही है इस विषय पर चर्चा की उनसे पूछा। उन्होंने धान परिवहन करने वाले ट्रक चालक तथा सोसायटी के प्रबंधक से बात कर धान के आवक और उठाव के साथ ही धान कहा किस संस्थान में जा रहा है यह जानकारी ली। इस अवसर पर श्री अग्रवाल के साथ जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और संचालक रमाकांत द्विवेदी भी मौजूद रहे.

 

इस दौरान अंडा सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दिल्लीवार ने शिकायत करते हुए कहा कि यहा के धान खरीदी केंद्र में सप्ताह में एक दिन ही टोकन दिए जा रहे है. जिसके चलते किसानों काफी असुविधा हो रही है. इस संबंध में ऐसे किसी आदेश की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की. उन्होंने उपस्थित एसडीएम दुर्ग कैलाश वर्मा से कहा कि किसानों की समस्या का शीघ्रता से निराकरण करने की उनकी भावना से दुर्ग कलेक्टर को अवगत कराये।

 

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  का कहना है की हमारी सरकार की मंशा किसानों की खुशहाली के लिए काम करना है। इसी ध्येय के साथ हम काम कर रहे है। ग्राम अंडा के आकस्मिक निरीक्षण का मकसद था कि खरीदी व्यवस्था में कहीं कोई कमी कमजोरी तो नहीं है।