सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री एकनाथ शिंदे, टोल प्लाजा पर उनकी कार को अन्य कार ने मारी टक्कर

Ads

सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री एकनाथ शिंदे, टोल प्लाजा पर उनकी कार को अन्य कार ने मारी टक्कर

  •  
  • Publish Date - December 25, 2020 / 02:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

ठाणे: महाराष्ट्र शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की कार मुंबई के पास वाशी टोल नाके पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Read More: ‘गाय-किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू करेगी कांग्रेस, उत्तरप्रदेश में तैयारी तेज

नवी मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री वाशी का दौरा करने के बाद बृहस्पतिवार को अपराह्न साढ़े चार बजे मुंबई लौटे रहे थे जब टोल नाके के पास उनकी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने कहा कि मंत्री को हाथ में मामूली चोट आई।

Read More: पीएम मोदी का बड़ा बयान, किसानों से कहा- ठेके की खेती में बाजार से ज्‍यादा मुनाफा