भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए संजय मसानी ने पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ को विराट कोहली बताते हुए कहा है कि दूसरे खिलाड़ी को आराम देना होगा। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय ने संबल योजना पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि नाथजी के साथ चलना होगा, युवाओं को मौका देंगे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट में कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री के परिवार का नही बताते हुए कहा कि वे चौहान हैं, मैं मसानी हूं। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होने कहा कि कोई मोहभंग नहीं हुआ है, वे घर आएंगे तो स्वागत है। वैचारिक मतभेद है मनभेद नही है। भाजपा में सोनिया गांधी की देवरानी है, भाजपा में वरुण गांधी भी तो हैं।
यह भी पढ़ें : मायावती ने किया दावा,छत्तीसगढ़ में बनेगी गठबंधन सरकार,साधा केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी शनिवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है जबकि 11 दिसंबर को मतगणना होगी।
वेब डेस्क, IBC24