CAA और JNU हमले के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने जारी किया नोटिस

CAA और JNU हमले के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने जारी किया नोटिस

CAA और JNU हमले के विरोध में प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने जारी किया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: October 22, 2020 3:14 pm IST

मुंबई: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले के विरोध में यहां हुए प्रदर्शन में भाग लेने वालों को मुंबई पुलिस कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है और उनसे अच्छे व्यवहार के लिए बांड पर हस्ताक्षर करने तथा पांच लाख से दस लाख रुपये तक का मुचलका भरने को कह रही है। पीटीआई-भाषा को ऐसे नोटिस की प्रतियां प्राप्त हुई हैं जो विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा दंड प्रकिया संहिता की धाराओं के तहत जारी किये गए थे।

Read More: रेलवे ने पूजा स्पेशल 3 ट्रेनों में बढ़ाई अतिरिक्त कोच, दुर्ग जम्मूतवी और कोरबा अमृतसर एक्सप्रेस चलेगी आधी दूरी तक

नोटिस प्राप्त करने वाले एक प्रदर्शनकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इनमें से कई नोटिस सितंबर में जारी किए गये थे। प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों को अक्टूबर में विभिन्न तारीखों पर एसीपी के सामने उपस्थित होने को कहा गया था। प्रदर्शनकारी ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में से जिन्होंने नोटिस का जवाब दिया है, उन्हें सात नवंबर को पुनः बुलाया गया है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 1045 नए संक्रमितों की भी पुष्टि

दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर छह जनवरी को सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले और सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शन में भाग लेने वालों के विरुद्ध माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग और कोलाबा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के कई महीनों बाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस उनसे एक या दो साल तक अच्छे व्यवहार के लिए बांड पर हस्ताक्षर करने और शहर में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के वास्ते पांच से दस लाख रुपये तक का मुचलका भरने को कह रही है।

Read More: पार्टी छोड़ते ही पूर्व मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ उगला जहर, कहा- फडणवीस के अहंकार के चलते महाराष्ट्र में हुआ भाजपा को नुकसान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"