मुजफ्फरनगर प्रशासन ने दिल्ली से आ रही यात्री बसों की जांच शुरू की

मुजफ्फरनगर प्रशासन ने दिल्ली से आ रही यात्री बसों की जांच शुरू की

मुजफ्फरनगर प्रशासन ने दिल्ली से आ रही यात्री बसों की जांच शुरू की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: November 21, 2020 11:12 am IST

मुजफ्फरनगर, 21 नवंबर (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में तेज वृद्धि के बीच मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी से आने वाली उन यात्री बसों की जांच शुरू कर दी है जो जिले में विभिन्न स्थानों को जाती हैं या वहां से गुजरती हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पिछले दो दिन में बसों की जांच के दौरान दिल्ली से आ रहे तीन यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से बीते दो दिन में आई 31 बसों के 98 यात्रियों की जांच करने पर, दिल्ली के तीन निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर दिल्ली से आ रही बसों की ही जांच की जा रही है, निजी वाहनों की नहीं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए जिले के लोगों को बचाने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले के 44 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और एक बुजुर्ग व्यक्ति की इस महामारी से जान चली गई।

जिले में 333 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि यह महामारी अब तक यहां 86 लोगों की जान ले चुकी है।

भाषा

मनीषा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में