जगदलपुर। पुलिस ने माओवादियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने नक्सली आईटी सेल का काम देखने वाले एक नक्सल प्रवक्ता को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम अभय नायक है और वह प्रवक्ता होने के साथ नक्सल आईटी सेल का भी काम देखता था। बताया जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय था। गिरफ्तार नक्सली अभय नायक 15 देशों की यात्रा कर चुका है। वह माओवादियों के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़ा था।
यह भी पढ़ें : मिस ग्वालियर का आरोप- तीन प्रतिष्ठित लोगों ने आगे बढ़ाने का सपना दिखाकर किया दुष्कर्म
बता दें कि हाल के दिनों में बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीते कुछ महीने में ही 51 नक्सली मारे गए हैं। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी के साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है।
वेब डेस्क, IBC24