पुलिस को देख भागे नक्सली ,इलाके में बढ़ी सर्चिंग

Ads

पुलिस को देख भागे नक्सली ,इलाके में बढ़ी सर्चिंग

  •  
  • Publish Date - October 16, 2018 / 01:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

धमतरी। चुनाव के एन वक्त पहले नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि नगरी इलाके के मटियाबाहरा के जंगल में नक्सली होने की खबर पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम जंगल रवाना हुई तो इस दरम्यान नक्सलियों ने पुलिस की टीम अचानक फायरिग शुरू कर दी इधर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए पुलिस सूत्रों की माने तो जंगल मे करीब 7 नक्सली मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें –सीनियर से परेशान पीजी डाॅक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश

 

दरसअल धमतरी जिला पुलिस और सीआरपीएफ टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने सिहावा इलाके के मटियाबाहरा के जंगल से भारी मात्रा में पिट्ठू,नक्सलियो की वर्दी,ट्रेनिंग के समान,खाने का राशन और मेडिकल कीट और दवाई बरामद किया है।  फिलहाल पुलिस इलाके में नक्सली की आमद को देखते हुए सर्चिग लगाातर कर रही है। पुलिस के मुताबिक नक्सली किसी मींटिंग की तैयारी कर रहे थे .जिसकी सूचना बाद पुलिस नक्सलियों को पहाडियों में ही घेरने की योजना बनाई और संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।  लेकिन इसी बीच नक्सलियो को पुलिस आने की आहट मिल गई जिसके बाद सभी नक्सली वहाँ से भाग खड़े हुए…….वही पुलिस ने मौके से भारी तादाद में दैनिक उपयोगी सामान बरामद किये है। पुलिस ने खुलासा किया है कि नक्सली अपने कैंप के पहले संतरी की डूयूटी लगाकर रखते है और आहट मिलने पर पटाखे फोड़कर अपने साथियों को खतरे से आगाह करते हैं। .वही इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट छोटे छोटे ग्रुपों में होता है। 

वेब डेस्क IBC24