बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा के नजदीक सड़क निर्माण पर माओवादियों ने फिर एक बार बड़ी आगजनी की है मामला मारडुम थाना क्षेत्र का है जहां अमलीधार गांव में सड़क निर्माण के दौरान पहुंचे माओवादियों ने 9 के करीब ट्रैक्टर जला दिए और मजदूरों के साथ मारपीट भी की पहुंच विहीन और दुर्गम इस इलाके में करीब साल भर से सड़क निर्माण की कोशिश चल रही थी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है पल्ली और रतेंगा गांव को जोड़ने वाली सड़क 30 किलोमीटर लंबी है पर लंबे समय से यह इलाका नक्सल प्रभाव में रहा है स्थानीय ग्रामीणों की मदद से विभाग द्वारा इस सड़क निर्माण की कोशिश की जा रही थी तभी बीती शाम में यह घटनाक्रम हुआ खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है।
वेब डेस्क, IBC24