बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम चुनचुना पुनदाग में नक्सलियों की आमदरफ्त एक बार फिर से तेज हो गई है। बलरामपुर जिले की पुलिस भी आज नक्सलियेंा की एक खबर पर दिन भर परेशान रही, व्हाट्सअप ग्रुप में नक्सलियों द्वारा 7 ग्रामीणों के अपहरण की खबर तेजी से चल रही थी। लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। इसी को लेकर पूरा पुलिस अमला परेशान रहा। मामले में नक्सल आपरेशन के एडिसनल एसपी पंकज सुक्ला ने बताया की इलाके में नक्सलीयेां का आना जाना तो है लेकिन उन्होने किसी का अपहरण नहीं किया है।
उन्होंने बताया की गांव में नक्सली आकर ग्रामीणों को दल में शामिल होने का दवाब बना रहे थे उसी से परेशान होकर 7 से 8 लडके सामरी और कुसमी की तरफ काम करने चले आए इसी से अफवाह उड गई की लडकों को नक्सली उठाकर ले गए हैं। एडिसनल एसपी ने बताया की गांव में लगातार ग्रामीणों को समझाईस दी जा रही है साथ ही उन्हें नक्सलियेां से दूर रहने की सलाह भी दी जा रही है। नक्सलियों के एक बार फिर से आगमन से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस और सीआरपीएफ की टीम लगातार सर्चिंग मे ंलगी हुई है।