कोंडागांव। नक्सलियों ने दो अलग-अलग जगहों में दो लोगों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया. पहली वारदात कोण्डागांव जिला के धनोरा थाना क्षेत्र में हुई जहां नक्सलियों ने कुदालवही गांव के ग्राम पटेल सुकू हिड़को की हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें- ”सोमवार तक काम पर नहीं लौटने वाले शिक्षाकर्मी होंगे बर्खास्त”
ये भी पढ़ें- बेनामी संपत्तियों के खिलाफ एक्शन, 58 बेनामी प्रॉपर्टी IT ने किया अटैच
वहीं गरियाबंद जिले के दर्रीपारा इलाके के पेंडरा गांव निवासी अनित कुमार सूरी की गला रेंतकर हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी की आशंका में उसे मौत के घाट उतारा।
ये भी पढ़ें- सरगुजा में सर्द हुआ मौसम, मैनपाट में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री
मृतक के परिजनों ने बताया कि वारदात वाली रात कुछ नक्सलियों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और फिर हाथ को पीछे रस्सी में बांध दिया। इसके बाद उससे कुछ बातचीत भी की और फिर गला, सिर में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जिम्मेदारी नगरी एरिया कमेटी मेंबर एलएस ने ली है।
ये भी पढ़ें –अँधेरी रात लोगो के जुबान में चढ़ा बना क्लब सॉंग
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का आलम है। मौके से पुलिस को एक पर्ची भी मिली है, जिसमें अनित कुमार सूरी को पुलिस का मुखबिर बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है
वेब डेस्क, IBC24