कटघोरा-डोंगरगढ़ के बीच 295 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, इलेक्ट्रीफाईड होगी नई रेल लाइन

Ads

कटघोरा-डोंगरगढ़ के बीच 295 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी, इलेक्ट्रीफाईड होगी नई रेल लाइन

  •  
  • Publish Date - September 27, 2018 / 05:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कटघोरा से डोंगरगढ़ के बीच 295 किलोमीटर की नई रेल लाईन के लिए स्वीकृति दे दी है । नई रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम तथा राजनांदगांव जिलों को लाभ मिलेगा । करीब 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह 295 किलोमिटर लंबी रेल लाईन पूर्ण रुप से इलेक्ट्रीफाईड होगी ।

पढ़ें- रेप केस में फलाहारी बाबा दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

माना जा रहा है की कोयला खनन के लिए राजगढ़ जिले में राजगढ़-मांड माईंस के खुलने से क्षेत्र में कोयला का खनन काफी बढ़ जाएगा। उस नजरिए से लाईन काफी लाभ दायक होगी। इसके अलावा प्रदेश के उन क्षेत्रों में भी रेल संपर्क की सुविधा उपलब्ध होगी। जो अभी तक रेलवे से अछूते है ।

पढ़ें- रमन कैबिनेट की मीटिंग आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

इस लाईन के निर्माण से हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग के झरसुगुडा-डोंगरगढ़ सेक्शन पर दबाव भी काफी कम होगा । इसमें छत्‍तीसगढ़ रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड CRCL रेल मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ सरकार की 49-51 के अनुपात में भागीदारी होगी ।

 

वेब डेस्क, IBC24