लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं.. कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार है सक्षम, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

Ads

लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं.. कोरोना के रोकथाम के लिए सरकार है सक्षम, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

  •  
  • Publish Date - April 19, 2021 / 07:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 19 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने की जरुरत नहीं है क्योंकि सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिए अपनी तरफ से हर प्रयास कर रही है।

Read More News:  राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे तरीके पर काम कर रही है जिससे वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनी रहेगी।

ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लोगों के सहयोग की जरुरत पड़ेगी।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

उन्होंने कहा कि इस बार जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है, लेकिन उन्हें आगे आकर सहयोग करना चाहिए और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ-साथ मास्क लगाना, दो गज की दूरी बनाकर रखना और बार-बार हाथ धोते रहना संक्रमण से निपटने के प्रमुख हथियार हैं।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि भाजपा एकजुट है और मंडी लोकसभा तथा फतेहपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में आसानी से जीत दर्ज करेगी।

कोविड-19 के कारण अपने प्रियजन खोने वाले परिवारों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए विस्तृत चर्चा के बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत