ग्वालियर- चर्चित आदित्य भदौरिया की सेंट्रल जेल में मौत के मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई,आईजी जेल ,एस पी ग्वालियर सहित 6 लोगो को नोटिस भेजा है.न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार यदु ने अपनी रिपोर्ट में कहा आदित्य की मौत जेल में बर्बता से हुई है। जिसके तहत बंदी के साथ जेल में मारपीट और गंभीर चोटो के निशान भी दिखाई दे रहे थे.
ज्ञात हो कि सेंट्रल जेल में बंद बिल्डरआदित्य सिंह भदौरिया की 23 जुलाई को जेल में मृत्यु हुई थी। मौत के समय उनके शरीर पर चोट के निशान थे जिससे परिवार वालो की हत्या की आशंका थी और उन्होंने हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिकाजा लगायी थी। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से बंदी की मौत हुई है।.जेल प्रशाशन का कहना था की बैरक नंबर-7 में बंद आदित्य सिंह (42वर्ष) पुत्र भूपेंद्र सिंह भदौरिया निवासी हरिशंकरपुरम ने जेल अधिकारियों को बेचैनी व घबराहट होने की शिकायत की. बंदी पसीने में तरबतर हो रहा था. रात को 8 बजे के लगभग बंदी को जेल प्रहरियों की निगरानी में इलाज के लिए जेएएच लाया गया.जेल प्रहरियों ने अस्पताल में बताया कि शायद बंदी को किसी बरसाती जहरीले कीड़े ने काट लिया है। आदित्य सिंह की जांघ भी दिखाई, जिस पर फफोले पड़े हुए थे. आदित्य की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए आईसीयू में भेज दिया गया था जहां
रात साढ़े नौ बजे के लगभग आईसीयू में बिल्डर आदित्य सिंह की मौत हो गई. रात 10 बजे के लगभग आदित्य के जेल से अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पिता भूपेंद्र सिंह, अन्य रिश्तेदार व परिचित भी पहुंच गए। आईसीयू से ये लोग आदित्य के शव को झाड़-फूंक कराने के लिए बाहर ले गए। और फिर देर रात को वहां से भी निराश होकर लौट आए। बताया जा रहा है की चेक बाउंस के मामले में आदित्य सिंह को 14 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उसे बैरक नंबर-7 में विचाराधीन बंदियों के साथ रखा गया था।