कोरबा। नगर निगम क्षेत्र में सरकार की महत्वपूर्ण योजना संचार क्रांति के काम में लापरवाही बरतना कोरबा नगर निगम के संपत्ति कर अधिकारी श्रीधर बनाफर को महंगा पड़ गया इस योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आने पर आयुक्त रण सिंह ने संपत्ति कर अधिकारी को तत्काल निलंबित कर दिया है साथ ही अन्य अधिकारियों को भी गंभीरता पूर्वक योजना के क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त नियुक्त किए गए रिटायर्ड जज टीपी शर्मा
दरअसल कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 5 अगस्त से स्काई योजना के तहत मोबाइल वितरण का काम किया जा रहा है और इसे 17 अगस्त तक पूरा कर लिया जाना था मगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही इस योजना का क्रियान्वयन अब तक पूर्ण नहीं हो सका है और करीब 9 हजार मोबाइल अभी वितरित किए जाने हैं इसे लेकर संपत्ति कर अधिकारी को आयुक्त नगर निगम ने कई बार पत्र भी भेजा मगर इस महत्वपूर्ण योजना पर गंभीरता नहीं दिखाने और ठोस जवाब नहीं दिए जाने पर आयुक्त ने संपत्ति कर अधिकारी श्रीधर बनाफर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही योजना के अब तक लंबित रहने पर अधिकारियों के जिम्मेदारियों की भी जांच की जा रही है आयुक्त ने यह भी साफ किया है कि अगर इस योजना में अन्य किसी अधिकारी कर्मचारी की भूमिका लापरवाही पूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वेब डेस्क