कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक जवान ने दूसरे को गोली मारकर ली जान, अब भी हो रही फायरिंग

कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक जवान ने दूसरे को गोली मारकर ली जान, अब भी हो रही फायरिंग

कटनी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक जवान ने दूसरे को गोली मारकर ली जान, अब भी हो रही फायरिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 11, 2020 3:28 am IST

कटनी, मध्यप्रदेश। कटनी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में डिफेंस सिक्योरिटी के जवान ने जूनियर कमांडिग ऑफिसर को गोली मार दी। इस घटना में ऑफिसर की मौत हो गई।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना पॉजिटिव, चुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में थ…

आरोपी जवान ने कमरा बंद कर लिया है और रायफल में अभी कई राऊंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची है।

पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स…

जानकारी के अनुसार ओएफके में डीएससी के एक जवान ने गोली मारी है। आरोपी जवान का नाम सरकार सिंह बताया जा रहा है जिसे गोली लगी है उसका नाम अशोक शिकारा बताया जा रहा है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: राजधानी में नशे के कारोबार का कौन जिम्मेदार ? म…

यह भी खबर है कि इवनिंग परेड के दौरान दोनों में विवाद हो गया था। आरोपी जवान ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया है। यहां पर कमरे के अंदर भी गोलियों की आवाज आ रही है। इससे क्षेत्र में सनसनी मची है। घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।


लेखक के बारे में