बलिया में ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से एक मजदूर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Ads

बलिया में ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से एक मजदूर की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 11:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

बलिया (उप्र) पांच जून (भाषा) बलिया जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में शनिवार पूर्वान्ह टेंट सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में पूर्वान्ह टेंट सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबकर मजदूर सन्तोष कुमार (19) की मौत हो गई तथा सुनील (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया जबकि घायल मजदूर को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने बताया कि टेंट सामग्री से लदी ट्रेक्टर ट्राली एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रही थी।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार