राज्यपाल से मिले कांग्रेसी, समय से पहले सत्र खत्म करने का विरोध

Ads

राज्यपाल से मिले कांग्रेसी, समय से पहले सत्र खत्म करने का विरोध

  •  
  • Publish Date - August 4, 2017 / 03:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र को समय से पहले समाप्त किए जाने का विरोध दर्ज कराने कांग्रेस के विधायक राज्यपाल बलराम दास टंडन से मिले । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जवाब देने से बच रही है और इसलिए जबरदस्ती सत्र समाप्त करवाया है । कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए राज्यपाल से 11 अगस्त तक विशेष सत्र बुलाने की मांग की है । इस पूरे मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है ।