संसदीय सचिव रूपकुमार चौधरी हुई हादसे की शिकार

Ads

संसदीय सचिव रूपकुमार चौधरी हुई हादसे की शिकार

  •  
  • Publish Date - November 11, 2017 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

साल 2015 में आठ विधायकों को संसदीय सचिव बना दिया गया था उनमे से एक महिला एवं  बाल समाज कल्याण  मंत्री रामशिला साहू से सम्बद्ध संसदीय सचिव रूपकुमार चौधरी आज बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी घटना आज दोपहर करीब 2 से ढ़ाई बजे की है । बसना विधायक रूप कुमार चौधरी स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रही थी  इसी दौरान अचानक  पटेवा के करीब उनकी स्कार्पियों की गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया.और इस दौरान उनकी गाड़ी रोड के किनारे गड्ढ़े में जा गिरी।हालांकि हादसे में रूप कुमारी चौधरी को कोई चोट नहीं आई है  वे पूरी तरह से सुरक्षित है. ये हादसा और अधिक गंभीर हो सकता था।  गाडी स्टेयरिंग फेल होने के कारण एनएच 53 पर पटेवा कुहरी पडाव के बीच हाइवे के किनारे लगे लोहे की जाली से टकराई थी और ये हादसा हुआ।