बिलासपुर। अंतागढ़ टेप कांड से चर्चा में आए पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मंतूराम पवार ने अपने उपर रायपुर के पंडरी थाने में दर्ज FIR के खिलाफ याचिका पेश की है। मंतूराम पवार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि उनके उपर पंडरी थाने में दर्ज FIR का खात्मा किया जाए।
पढ़ें- पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 10 माओवादी ढेर, 11 बंदूक बरामद, बढ़ सकता है…
इसके साथ ही मंतूराम पवार ने अपनी याचिका में ये भी कहा है कि SIT प्रभारी जीपी सिंह को भी तत्काल प्रभाव से इस पद से हटाया जाए नहीं तो जांच प्रभावित होगी।
पढ़ें- माओवादियों ने की गोडेलगुड़ा मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग, दोषी अ…
मंतूराम पवार के खिलाफ कांकेर में हुए अंतागढ़ उपचुनाव को लेकर टेपकांड के बाद अन्य लोगों के साथ रायपुर के पंडरी थाने में जुर्म दर्ज किया गया था जिसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन हुआ है। मंतूराम पवार ने अपने खिलाफ हुई FIR को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है।