लखनऊ, 21 अक्टूबर (भाषा) मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना को बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उरूसा को महिला कांग्रेस (मध्य जोन) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Read More News: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता का विकास, जनता की सेवा, यही हमारी प्राथमिकता है.
उरूसा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने कांग्रेस को हमेशा एक परिवार समझा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में आ चुकी है और दूसरी कोई और पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो या बहुजन समाज पार्टी।’’
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस उच्च कमान को विश्वास दिलाती हैं कि वह पार्टी के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।
Read More News: चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ जारी किया