FIR Registered Against Mamata Banerjee || Image- associated press
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी की शीर्ष नेता ममता बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल कोलकाता में ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। (FIR Registered Against Mamata Banerjee) यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शिकायत में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने कथित तौर पर सनातन धर्म को “गंदा धर्म” कहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके बयान से समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी समुदाय ने हिंदुओं पर हमला किया तो “उनका 12 ता बजे जाएगा।” शिकायतकर्ता के अनुसार, यह बयान डर और तनाव फैलाने वाला था। (FIR Registered Against Mamata Banerjee) पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आपराधिक धमकी, शांति भंग करने की मंशा से अपमान और अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैलाने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।
“Hum ‘Ganda Dharm’ ko nahi manta hai”. – Mamata Banerjee
Kaun sa Dharm ganda hai Ms. Mamata Banerjee?
Appeasing the Muslim Community at the Red Road with your almost incomprehensible gibberish Urdu dialect, you made a statement that you don’t follow the ‘Ganda Dharm’ or ‘Dirty… pic.twitter.com/JpLWYV5JYG
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) March 31, 2025
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इससे पहले भाजपा नेता सुवेंदु ने भी ममता बनर्जी पर हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पूछा था कि ममता बनर्जी किस धर्म को “गंदा धर्म” बता रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक बातें कर रही थीं और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही थीं। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी धर्म और राजनीति को मिलाकर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। (FIR Registered Against Mamata Banerjee) वहीं इस पूरे मामले को लेकर अब पश्चिम बंगाल की राजनीति और गर्म हो गई है।
सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग
कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी
हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली