Surveillance Teams Constituted for Eid-ul-Adha || Image Symbolic File
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने ईद-उल-अजहा से पहले राष्ट्रीय राजधानी के सभी 13 जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए हैं, जिनका उद्देश्य पशुओं के परिवहन, बिक्री और कुर्बानी पर नजर रखना और पशु कल्याण नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। (Eid Ul Adha Latest News) एक बयान के अनुसार, विकास मंत्री कपिल मिश्रा के निर्देश पर पशुपालन इकाई के तहत गठित इन टीमों ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर, मध्य, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के कई क्षेत्रों और बाजारों का निरीक्षण किया।
बयान के अनुसार, टीमों को निर्धारित दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने का दायित्व सौंपा गया है। मिश्रा ने कहा कि सरकार 28 मई को बकरीद के त्योहार के दौरान पशु कल्याण कानूनों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा, “परामर्श में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।”
परामर्श के अनुसार, कुर्बानी केवल अधिकृत स्थानों पर ही की जा सकती है, सड़कों, गलियों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नहीं। (Eid Ul Adha Latest News) मंत्री ने यह भी कहा कि शहर में गायों, बछड़ों, ऊंटों और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह से प्रतिबंधित है और उन्होंने निवासियों से नियमों को लागू करने में अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की।
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से पूर्व मांडविया ने कहा, ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश जारी
उप्र: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार
क्या बीजिंग दुनिया का ‘नया केंद्र’ है? चीन सुर्खियों में बना हुआ है पर उसके प्रभाव भी सीमित
बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया, भारत-चीन सीमा जाएंगी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी