नक्सली बन लोगों से लूट करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार

Ads

नक्सली बन लोगों से लूट करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 4, 2017 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

 

बलरामपुर जिले के  हलमात गांव में  फर्जी नक्सली बनकर ग्रामीणों से मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।20 अगस्त को हुई वारदात के 4 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। लुटेरों ने खुद को नक्सली कमांडर वीरसाय के दस्ते का सदस्य बताकर ग्रामीणों से  मारपीट की थी, साथ ही नगदी और 5 मोबाइल भी लूट लिए थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का सुराग हासिल किया और तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से  2 लोडेड बंदूक भी जब्त किया है।