बीजापुर- आज पुलिस गश्त पार्टी को फिर एक बड़ी सफलता मिली है। जिसके तहत पुलिस ने आज भैरमगढ़ थानाक्षेत्र में 5 किलो टिफ़िन बम बरामद किया है। और जिसे मौके पर ही किया निष्क्रिय कर दिया गया है। जिसे सीआरपीएफ 199 बटालियन के जवानो ने बरामद किया है।
प्राप्त बम को देखने से पता चल रहा है कि इन बमों को जवानों को निशाना बनाने माओवादियों ने लगाया था.इन बम को भैरमगढ़ और केशकुतुल के बीच सड़क से कुछ दूरी पर लगाया था।
सर्चिंग पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था आईईडी भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की मामला। अधिकारियों ने की पुष्टि। ऐसा बताया जा रहा कि टीम सड़कों की स्थिति देखने के लिए निकली थी और जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए नक्सलियों ने बम लगाया गया था।
web team IBC24