अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले में लोगों के बाहर निकलने और बहानेबाजी से परेशान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 250 से ज्यादा गाड़ियों की चालानी कार्रवाई की। वहीं 25 से ज्यादा गाड़ियों को जब्त किया गया है। यही नहीं खुद पुलिस कप्तान समेत पुलिस के तमाम अधिकारी सड़क पर निकलकर मार्च पास्ट करते नजर आए और बेवजह बाहर घूमते लोगों को थाने लाकर चेतावनी भी दी गई।
पढ़ें- पढ़ें- राज्य में आज एक लाख 46 हजार से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन व राशन, 1 लाख 85 हजार मास्क और से…
मगर सरगुजा पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के चक्कर में सोशल डिस्टेंसिंग की कवायद को ही भूल गई। आलम यह था कि एक बस में 50 से ज्यादा लोगों को भरकर पुलिस थाने ले गई तो वहीं थाने में भी 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई हालांकि पुलिस के अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं होने की बात को इनकार करते रहे।
पढ़ें- राज्य में आज एक लाख 46 हजार से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन व राशन, 1 लाख 85 हजार मास्क और से…
दरअसल IBC24 को जानकारी हुई कि सरगुजा पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने अभियान चलाया है। ऐसे में जब हम थाने पहुंचे तो यहां सैकड़ों की भीड़ जमा थी आलम यह था कि एक बस से 40 से भी ज्यादा लोग उतारे जा रहे थे। थाने के एक कमरे में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही थी और उन्हें हिदायत दे रही थी।
पढ़ें- सीएम बघेल के पत्र पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29.
मगर इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की कड़ी तार-तार हो रही थी। आलम यह था कि एक दूसरे से सट कर लोग बैठे हुए थे तो पूरे थाने परिसर में भीड़ जमा थी पुलिस का कहना है कि लॉगडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने के लिए गाड़ियों के चालानी कार्रवाई के साथ लोगों को चेतावनी दी जा रही है ताकि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन हो सके।