प्रयास विद्यालय के बच्चों ने की मुख्यमंत्री के साथ खाने के टेबल पर चर्चा

Ads

प्रयास विद्यालय के बच्चों ने की मुख्यमंत्री के साथ खाने के टेबल पर चर्चा

  •  
  • Publish Date - March 29, 2018 / 02:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर- मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज राजनांदगांव जिले के डुमरटोला गांव में प्रयास प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही बालिकाओं के साथ भोजन किया। कुमारी मनीषा मार्शल, तृप्ति साहू, रिया कोरेटी और मौसमी बेरवंशी मुख्यमंत्री के साथ एक ही टेबल पर भोजन कर उत्साहित थीं। कुमारी मनीषा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमने प्रयास विद्यालय के बारे में बहुत सुना है। इसलिए हम 10 वी की परीक्षा के बाद प्रयास प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है।

 ये भी पढ़े – मेरी भूमिका कांग्रेस में ओबीसी सेल को सक्रिय करना -ताम्रध्वज साहू

 

 जिला प्रशासन ने हमारे लिए मोहला में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है। पूरे विकासखंड के लगभग 120 बच्चे तैयारी कर रहे हैं। एक अप्रैल को इसके लिए एंट्रेंस एग्जाम है। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिये शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रयास विद्यालय शासन की अभिनव पहल है। हर साल इस विद्यालय के बच्चे देश के प्रतिष्ठित कालेजो में प्रवेश पाते है। सैकडो  बच्चो का चयन आई.आई.टी., ट्रिपल आईटी, एन.आई.टी. और मेडिकल कॉलेज में हो चुका है। आप लोग भी मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। मेरा आशीर्वाद आप लोगों के साथ है।

 

वेब टीम ibc24