रायपुर: कड़ी मशक्कत के बाद रवि भवन में लगी आग पर काबू पाया जा सका

Ads

रायपुर: कड़ी मशक्कत के बाद रवि भवन में लगी आग पर काबू पाया जा सका

  •  
  • Publish Date - May 31, 2017 / 09:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

 

रायपुर। जयस्तंभ चौक स्थित रवि भवन में  आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. रायपुर और भिलाई की 36 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी रही. आग की चपेट में आने से करीब तीन दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई। आग दोपहर दो बजकर दस मिनट पर परफ्यूम की दुकान में लगी. सूचना मिलने पर ठीक ढाई बजे, यानी सिर्फ 20 मिनट में ही फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर बुझाने की कोशिश जितनी बढ़ी, आग उतनी ही भड़कती गई। देखते ही देखते तीन दर्जन से ज्यादा दुकानें और गोदाम आग की चपेट में आ गईं। देर रात आग पर काबू पाया जा सका है.