करोड़ों की ठगी का आरोपी नवनीत सिंह टूटेजा चढ़ा पुलिस के हत्थे, नागपुर से लाया जा रहा

Ads

करोड़ों की ठगी का आरोपी नवनीत सिंह टूटेजा चढ़ा पुलिस के हत्थे, नागपुर से लाया जा रहा

  •  
  • Publish Date - August 1, 2018 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और अन्य लोगों को सरकारी और अन्य ठेका दिलाने का प्रलोभन देकर करीब 300 करोड़ की ठगी करने वाला नवनीत सिंह टूटेजा उर्फ बिट्टू आखिरकर रायपुर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है। पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी को नागपुर में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि नवनीत पर तेलीबांधा, सिविल लाइन और मंदिर हसौद थाने में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। नवजीत टुटेजा ने भाजपा के करीब 140 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था, जिनमें प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नलीनेश ठोकने भी शामिल थे। उनसे नवनीत ने 65 लाख रुपए की ठगी की थी। नलिनेश की शिकायत के बाद ही नवनीत के और भी मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें : एनआरसी लिस्ट को लेकर संसद में हंगामा दूसरे दिन भी जारी, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

रायपुर पुलिस लंबे समय से नवनीत की तलाश में थी, लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पहले उसकी लोकेशन उसके फेसबुक अपडेट से सामने आई थी, लेकिन वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आया था।

वेब डेस्क, IBC24