कांग्रेस विधायक के इस्तीफे पर राकेश सिंह का तंज- जनता न्याय करेगी, तीन सीटें भी भाजपा के खाते में आएगी

Ads

कांग्रेस विधायक के इस्तीफे पर राकेश सिंह का तंज- जनता न्याय करेगी, तीन सीटें भी भाजपा के खाते में आएगी

  •  
  • Publish Date - March 29, 2019 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

जबलपुर। अपनी ही सरकार से नाराज़ मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।इससे कमलनाथ सरकार में हड़कंप मच गई है। जिसे लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें –ट्रेन में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखे कप में मिल रही थी चाय, शिकायत के बाद रेलवे ने हटाई, चुनाव आयोग ने ये कहा

ऐसे में चुनावी मौसम में भोपाल में सियासी माहौल अचानक से गर्म हो गया है। जहा कांग्रेस इस इस्तीफे के बाद डेमेज कंट्रोल में जुट गयी है। वही भाजपा इस मामले में कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कांग्रेस विधायक पंजी लाल के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पर तंज़ कसते हुए कहा है कि सरकार की जनहित और विकास में कोई रूचि नहीं है।सरकार तबादलों में लगी है और ठेकेदारों की सुन रही है।कांग्रेस के विधायक खुद ही अगर कहे की उनकी सरकार में उनकी ही सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार ठेकेदारों की सुनवाई कर रही है और उन्हें इस बात से रुष्ट होकर इस्तीफा देने जैसा कदम उठाना पड़े तो कमलनाथ सरकार के पास अब कहने जैसा कुछ बचा नहीं है। जनता सब देख रही है लोकसभा चुनाव सामने है और जनता न्याय करेगी लोकसभा की जो तीन सीटे थी वो भी भाजपा के खाते में आएगी।
ये भी पढ़ें –लोकसभा चुनाव के प्रत्य़ाशी ने सिक्कों में जमा की नामांकन राशि, गिनते परेशान हुए 

दिग्विजय सिंह द्वारा शिवराज सिंह को भोपाल से दो दो हाथ करने की चुनौती दिए जाने के बायान पर भी पलटवार करते हुये राकेश सिंह का कहना है की दिग्विजय सिंह के बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। भोपाल से चुनाव लड़ कर दिग्विजय सिंह खुद फस गए है। चुनाव में हारने के बाद एक बार फिर राजनैतिक वनवास उनके हिस्से आएगा। दिग्विजय सिंह द्वारा कमचारियों से माफ़ी मांगने को लेकर भी राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता और कर्मचारी तय करेंगे की उनके कार्यकाल में जिसे मिस्टर भंटाढार का तमगा मिला था। उन्हें जनता और कर्मचारी माफ़ करेंगे या नहीं।वही सोशल मीडिया में राहुल गांधी द्वारा घायल पत्रकार को अस्पताल पहुंचाने के वीडियो को लेकर राकेश सिंह का कहना है की वीडियो मैंने देखा नहीं है लेकिन चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस कई तरह के हथकंडे अपनाती है ये उसी का ही एक हथकंडा हो सकता है राहुल गांधी आज भी एक परिपक्व नेता की छवि नहीं बना पाए है।