रमन कैबिनेट के फैसले, छग में 31 जुलाई तक हो सकेंगे तबादले

Ads

रमन कैबिनेट के फैसले, छग में 31 जुलाई तक हो सकेंगे तबादले

  •  
  • Publish Date - July 11, 2017 / 03:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर में मंत्रालय में रमन कैबिनेट की बैठक चल रही है. ये बैठक मंत्रालय में हो रही है. इसमें राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लेक्चरर के नए पदों को मंजूरी दी जा सकती है । कैबिनेट की पिछली बैठकों में कई मंत्रियों ने लेक्चरर के पदों को डाइंग कैडर बनाने का विरोध किया था और इन पदों को फिर से बनाने की मांग की थी । इस पर विचार करने के लिए सीएस की अध्यक्षता में बनी कमेटी की रिपोर्ट कैबिनेट में रखी जाएगी। सभी शिक्षकों को अलग-अलग विभागों की जगह एक साथ शिक्षा विभाग के अधीन लाने का भी प्रस्ताव है.जिस पर भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है । कैबिनेट में ट्रांसफर पर लगा बैन हटाने पर भी विचार हो सकता है । इस बार शिक्षाकर्मियों को भी ट्रांसफर में कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है । 

शीर्ष 5 समाचार