रमन कैबिनेट की बैठक में फसलों की स्थिति पर हुई चर्चा

Ads

रमन कैबिनेट की बैठक में फसलों की स्थिति पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - August 23, 2017 / 03:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर। मंत्रालय में रमन मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई. बैठक में मुख्यरूप से राज्य में फसलों की स्थिति की समीक्षा की गई. कृषि विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 13 जिलों की 54 तहसीलों में फसलों की स्थिति काफी खराब थी लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से 43 तहसीलें ही अब बारिश की कमी से जूझ रही हैं। 8 तहसीलों में तो  पानी 50 फीसदी भी नहीं गिरा है। हालांकि इनमें से दो तहसीलों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। बारिश की कमी वाली तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर मंत्रिमंडल में चर्चा हुई। 

 

राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का बयान-

  • 54 तहसीलों में 70 फीसदी से कम बारिश
  • मौके पर जाएंगे प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव
  • सभी विभागों में समन्वय बनाकर होंगे राहत कार्य