रायपुर। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने कहा है कि- ”हम सब छत्तीसगढ़वासी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से दुआएं मांगते हैं । मेरी शुभकामना है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे” ।
ये भी पढ़ें-संविलियन एक, फायदे अनेक! देखिए बड़ी बहस
आपको बतांदे अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के एम्म में भर्ती कराया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी को यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन के चलते एम्स में भर्ती किया गया है।
ये भी पढ़ें- ये क्या, जमीन में हुआ विस्फोट और झुलस गए दो बच्चे, देखिए वीडियो
फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। उन्हें रातभर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वाजपेयी से मुलाकात की थी। फिर एक-एक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री के साथ लालकृष्ण आडवाणी भी एम्स पहुंचे।
वेब डेस्क, IBC24