होटल में काम करने वाली युवती से रेप, होटल मालिक गिरफ्तार

Ads

होटल में काम करने वाली युवती से रेप, होटल मालिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 11, 2018 / 05:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

रायपुर। रायपुर के तेलीबंधा थाना क्षेत्र में होटल में काम करने वाली एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरीन ड्राइव के सामने स्थित लेकव्यू होटल में काम करने वाली 25 साल की युवती ने बताया कि बुधवार को वो साफ सफाई का काम करने पहुंची थी।

पढ़ें- मुश्किल में मोदी सरकार, विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

होटल के शेफ शोबन सिंह नेगी ने युवती को छत पर भी सफाई करने का बहाना बनाकर भेजा जिसके बाद आरोपी शेफ ने पीछे से छत पर युवती को अकेला पाकर सीढी के नीचे रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पहले होटल संचालक कुणाल को जानकारी दी तो उसने पीडिता को डरा धमकाकर चुप रहने को कहा।

पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को तोहफा, 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर मिलेगा, इतने कर्मचारियों को फायदा

युवती ने सारी बात अपनी मां को घर जाकर बताई तो मां बेटी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक और होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

वेब डेस्क, IBC24