आज से 13 दिन पहले उस बच्ची का गांव के ही चार लड़कों ने मिलकर बलात्कार किया था लेकिन अपना अपराध छिपाने उन्होंने एक और अपराध को जन्म दिया उस छात्रा को जहर पिला कर.सबसे दुखद बात ये है कि इस पूरी घटना की एफआईआर आज याने पुरे 13 दिन के बाद दर्ज हुई है जब छात्रा जिंदगी और मौत से जूझ रही है.
ये भी पढ़े – परीक्षा देने निकली छात्रा का शव मिला तैरता हुआ
यह घटना घटी है जांजगीर के शिवरीनारायण में जहां पहले तो 12वीं की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया और फिर अधमरी हालत में पड़ी युवती को ज़हर पिला कर गांव के ही चार युवक भाग निकले। हालांकि आज गांव के ही चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़े – रमन और भूपेश का ट्विटर वार, एक ने ली चुटकी दूसरे ने दागे सवाल
इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा 12 वी क्लास में पढ़ती है और उसके पिता मजदूरी करते हैं घटना के दिन छात्रा अपने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के सागर यादव ने उसे फोन किया और बोला, उसकी दोस्त बुला रही है। युवती घर से निकली तो सागर यादव और लव लोनिया नाम के दो युवकों ने बाइक पर उसे ये कहकर बैठा लिया, वो उसे उसकी सहेली के घर छोड़ देगा।
ये भी पढ़े – पुलिस पर से भरोसा गवां रहे वर्दीवाले, खेत में महिला से रेप का आरोप
युवती को लेकर वो दोनों उसे मंदिर के पीछे ले गये, जहां पहले ही लोनिया और छोटू भी वहां खड़े थे। उसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया और हवस मिटाने के बाद उसे मारने की नीयत से जहर पिला दिया। इस घटना के बाद चारों मौके पर फरार हो गये। बाद में युवती ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पहले तो उसे 24 घंटे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बिगड़ती हालात के कारण उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। । तोरवा क्षेत्र के जेजे अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.. जहां वो 13 दिन से जिंदगी और मौत झूल रही है। इधर चार आरोपियों में से एक नाबालिग भी है, जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में जब थाने में शिकायत की गयी, तो शिकायत की लिखित प्रति लेकर पीड़ित पक्ष को रवाना कर दिया गया । इधर घटना 12 दिन बाद जब मीडिया में आया, तो पुलिस जागी और कार्रवाई शुरू हुई।
वेब टीम IBC24