NCB के अधिकारी का बड़ा खुलासा, कहा- रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिए सुशांत के लिए मंगवाती थी ड्रग्स

Ads

NCB के अधिकारी का बड़ा खुलासा, कहा- रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिए सुशांत के लिए मंगवाती थी ड्रग्स

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 05:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रिया चक्रवर्ती अपने भाई शौविक के जरिए मादक पदार्थ मंगवाती थी और इसे सुशांत सिंह राजपूत को मुहैया करवाती थी।

Read More: कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में बिलासपुर 75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई

उन्होंने बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ के पहलुओं की जांच कर रहे ब्यूरो को नशीले पदार्थों के नेटवर्क या ‘‘जुड़ाव’’ का पता चला है। अधिकारी ने बताया कि उपनगर बांद्रा के निवासी और मादक पदार्थ के कथित तस्कर बासित परिहार से पूछताछ के दौरान शौविक चक्रवर्ती का नाम सामने आया। परिहार ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह अपने दोस्त शौविक के लिए मादक पदार्थ लाता था।

Read More: धमतरी: 60 लाख रुपए घोटाला मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व मैनेजर और चपरासी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान शौविक ने माना कि वह परिहार और कैजान इब्राहिम के जरिए मादक पदार्थ मंगवाता था और इसे वह अपनी बहन रिया को देता था। रिया इसे सुशांत तक पहुंचा देती थी। उन्होंने दावा किया कि राजपूत का प्रबंधक सैमुअल मिरांडा और रसोइया दीपेश सावंत इसका प्रबंध करता था और अभिनेता को मादक पदार्थ देता था।

Read More: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर करारा प्रहार, पूछा- प्रियंका गांधी अमेठी गई थी वहां क्या हुआ?

वाट्सऐप चैट में मादक पदार्थ से जुड़ी बात सामने आने के बाद जांच की शुरुआत हुई । प्रवर्तन निदेशालय को रिया और उसके परिवार के खिलाफ धन शोधन की जांच में इस चैट के बारे में पता चला। इसके बाद ईडी ने एनसीबी को सूचित किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘तकनीकी स्तर पर नेटवर्क के विश्लेषण के बाद जुड़ावों को खंगाला गया और 27-28 अगस्त की रात मादक पदार्थ नेटवर्क की गुत्थी उजागर हुई। ’’

Read More: वन मंत्री मो.अकबर ने कवर्धा के फुटकर व्यापारियों को बांटी आर्थिक सहायता राशि, 3 परिवार को भी दिए 4-4 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि अब्बास लखानी और करन अरोड़ा को छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से मादक पदार्थ को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बांद्रा में भोजनालय चलाने वाले जैद विलात्रा को पकड़ा गया । जैद के पास से 9.55 लाख रुपये, 2081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड और 15 दिरहम मुद्रा बरामद की गयी। इसके बाद मामले में करनजीत, फर्नांडिस, गुप्ता, आफताब मोहम्मद, अंकुश और संकेत को गिरफ्तार किया गया। रिया और शौविक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

Read More: धमतरी जिले में लॉकडाउन के बीच खुलेंगी कृषि उपकरण और दवाईयों की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

एनसीबी ने बॉलीवुड की टैलेंट मैनेजर जया साहा, राजपूत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी, निर्माता मधु मंटेना, फैशन डिजाइनर सिमोन खंभाटा, अदाकारा रकुल प्रीत सिंह और अदाकारा दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश के बयान दर्ज किए हैं।

Read More: मंदसौर में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया पटवारी, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोचा