बेलगाम वाहन ने छात्र को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Ads

बेलगाम वाहन ने छात्र को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

  •  
  • Publish Date - May 29, 2018 / 06:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

महासमुंद। महासमुंद जिले में रफ्तार का कहर एक छात्र पर मौत बनकर टूटा है। बेलगाम वाहन की चपेट में आकर 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दिखी उड़ने वाली गिलहरी, जवानों ने कैमरे में कैद किया

जिले के बागबहारा वार्ड नंबर-9 में ने अज्ञात वाहन ने आज सुबह छात्र को टक्कर मार दिया था। टक्कर मारकर वाहन का ड्राइवर मौक से फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन छात्र की स्थिति बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया था।

ये भी पढ़ें- बिहार, झारखंड और यूपी में आंधी-तूफान से 30 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं इस घटना ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रखी दी है इलाके में धड़ल्ले से भारी वाहन दौड़ते रहते हैं। प्रशासन इन पर कार्रवाई की बात करती है। लेकिन जमीनी स्तर की सच्चाई क्या है.. ये हादसे बयान करने के लिए काफी हैं। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24