‘हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई’ के रिस्पॉन्स से गदगद सलमान.. आप भी सुनिए ये सॉन्ग

'हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई' के रिस्पॉन्स से गदगद सलमान.. आप भी सुनिए ये सॉन्ग

‘हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई’ के रिस्पॉन्स से गदगद सलमान.. आप भी सुनिए ये सॉन्ग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 28, 2020 11:03 am IST

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के ‘हिंदू मुस्लिम भाई भाई’ सॉन्ग को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इससे खुश होकर सलमान ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान ने ईद के त्योहार की शाम को इस गाने को रिलीज किया था।  

पढ़ें- भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना, मूर्ति बनाने की खबर पर सोनू स…

देखें-

 

 

 

पढ़ें- सड़क हादसे में जिंदगी की जंग हार गई ये टीवी एक्ट्रेस, निधन से इंडस्..

सलमान ने ट्विटर पर इस सॉन्ग को फिर शेयर किया और लिखा- थैंक्यू भाई भाई सॉन्ग पर प्रतिक्रिया देने के लिए। प्लीज नई जनरेशन के लोगों को ये गाना बार-बार सुनाइए, जैसे कि आपके छोटे भाई-बहन, आपके बच्चे। शुक्रिया आप सभी का एक बार फिर से। भगवान हमेशा आप सबको सुरक्षित रखे।

 

गौरतलब है कि सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ ईद के मौके पर रिलीज के लिए शेड्यूल की गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं हो पाया।

पढ़ें- इस फुटबॉलर की बायोपिक में नजर आएगी सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी, गुलशन ग..

सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में फैमिली संग फंसे हुए हैं और सलमान इस दौरान अपने फॉर्महाउस से ही मिनिमम क्रू के साथ दो सॉन्ग रिलीज कर चुके हैं। भाई-भाई लॉकडाउन में उनका तीसरा सॉन्ग है।

 


लेखक के बारे में