सलमान खान बन सकते हैं मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर, सीएम कमलनाथ से हुई चर्चा
सलमान खान बन सकते हैं मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर, सीएम कमलनाथ से हुई चर्चा
भोपाल। एक्टर सलमान खान मध्यप्रदेश के ब्रांड एंबेस्डर बन सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि फोन पर सलमान से इस बारे में बात हुई है और उनसे मध्यप्रदेश में योगदान देने की अपील की है। कमलनाथ ने बताया कि संस्कृति और पर्यटन विभाग को प्रमोट करने के लिए उनसे बात हुई है। इस के साथ ही सलमान खान इंदौर से चुनाव भी लड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके संकेत दिए हैं। इस विषय में सलमान खान से उनकी चर्चा भी हुई है, जिसके मुताबिक इंदौर से वे चुनाव लड़ सकते हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xwEhrrkiKDo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
इसके लिए सलमान खान 1 से 18 अप्रैल तक राज्य में सक्रिय रहेगे। इस मौके पर उन्होंने ट्रांसफर को लेकर सरकार पर उठ रहे सवालों का भी करारा जवाब दिया। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर चलने वालों का यही हस्र होगा। साथ ही उन्होंने ये भी संकेत दे दिये कि अभी तबादले होते रहेंगे।

Facebook


