रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने सीरियल किलर अरुण कुमार के फरारी मामले हवलदार विष्णुदेव को निलंबित कर दिया है। हवलदार रायपुर पुलिस में पदस्थ था। आरोपी की फरारी में हवलदार की लापरवाही सामने आई है।
यह भी पढ़ें – मनचले की पिटाई के लिए लोगों ने आॅफर की चप्पलें, फिर युवती ने ऐसे की धुनाई…
उल्लेखनीय है कि कुकुरबेड़ा इलाके में पिता, पत्नी साली सहित सात लोगों की हत्या करने वाला सीरियल किलर अरुण चंद्राकर सोमवार की शाम दुर्ग कोर्ट से फरार हो गया था। शाम को पेशी के बाद कोर्ट में मौजूद भीड़ के बीच वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर निकल गया। आरोपी को रायपुर कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं दुर्ग में आरोपी के खिलाफ झोपड़ी बनाकर रहने वाली फूलबाई की हत्या का मामला दर्ज है।
आरोपी की शिकायत सरस्वती नगर पुलिस के पास 28 जुलाई 2011 को हुई थी। उसने पिता शत्रुघन चंद्राकर, पत्नी लिली चंद्राकर, साला अखिल देवार, उसकी पत्नी पुष्पा देवार, मकान मालिक बहादुर सिंह, मामा ससुर संजय देवार और फूलबाई की हत्या की थी।
वेब डेस्क, IBC24