महाराष्ट्र में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 28 लोगों की मौत, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त, फसलों को हुआ नुकसान

महाराष्ट्र में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 28 लोगों की मौत, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त, फसलों को हुआ नुकसान

महाराष्ट्र में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 28 लोगों की मौत, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त, फसलों को हुआ नुकसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 16, 2020 11:24 am IST

पुणे: पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ में 2,300 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो गई। इन जिलों में 21,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यहां के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अनुसार, एक और शव बरामद होने के बाद बारिश संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 28 हो गई। इस क्षेत्र में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला सोलापुर है, जहां इनमें से आधी मौतें हुई हैं।

Read More: गोलबाजार में कारोबारी विजय गुप्ता के ठिकानों पर ED की दबिश, घंटों से 5 सदस्यीय टीम कर रही पूछताछ

कार्यालय ने बताया कि पुणे, सोलापुर, सतारा और सांगली जिलों में 57,000 हेक्टेयर में फैले गन्ना, सोयाबीन, सब्जियों, चावल, अनार और कपास जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। पुणे संभागीय आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ में लगभग 513 पशुओं की जान चली गई। उन्होंने बताया कि सोलापुर, सांगली, सतारा और पुणे जिलों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ में कुल 2,319 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Read More: राहुल गांधी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बताया भारत से बेहतर, कहा- कोरोना संक्र​मण पर किया बेहतर कंट्रोल

अधिकारी ने बताया, ‘बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक कुल 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 14 लोगों की मौत सोलापुर में, 9 सांगली में, 4 पुणे में और 1 सतारा में हुई है।’ उन्होंने कहा कि पुणे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारी ने बताया कि इन जिलों के 6,061 घरों के 21,292 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Read More: कोर्ट ने स्वीकार की मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले की याचिका, 18 नवंबर को होगी अगली सुनवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"